डा.अंबेडकर को किया पुण्य तिथि पर याद

Team PahadRaftar

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डा.भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोपेश्वर बस स्टेशन के निकट स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेसियों ने बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विद्वान, अर्थशास्त्री व इतिहासकार बताया। कहा कि डा.अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक हैं। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर बत्र्वाल, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, विकास जुगरान, ओमप्रकाश नेगी, गोपाल सिंह रावत, रविंद्र नेगी, जयवीर नेगी, पुष्कर सूरी, कुंवर सिंह भंडारी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर जोशीमठ, घाट व पोखरी में भी कांग्रेसियों ने बाबा साहिब को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Next Post

सरकार की आधी - अधूरी तैयारियों से प्रदेश के लाखों लोगों के प्रमाण पत्र फंसे ऑनलाइन : सूरज नेगी

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ  अपनी सरकार ई पोर्टल का पता बता दो सरकार : सूरज नेगी आवेदन करता भटक रहे इधर उधर पर अपनी सरकार सेवा पोर्टल सेवा का कहीं पता नहीं सरकार की आधी अधूरी तैयारियों से प्रदेश के लाखों लोगों के प्रमाण पत्र फंसे ऑनलाइन उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व […]

You May Like