![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211209-WA0099-1024x576.jpg)
दो दशक तक पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्कृष्ठ सेवाएं देने पर चमोली जिले के प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल का केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए चयन हुआ है।
चमोली जनपद में वर्तमान समय में प्रतिसार निरीक्षक का दायित्व संभाल रहे रविकांत सेमवाल अभी तक पुलिस विभाग में रहते हुए विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पीएसी प्लांटून कमांडर से अपनी सेवा की शुरुआत की। उसके बाद यातायात उप निरीक्षक देहरादून, पीएसी के प्लाटून कमांडर, एसडीआरएफ, आरआइ पुलिस ट्रेनिंग कालेज नरेंद्रनगर, यातायात निरीक्षक देहरादून, यातायात निरीक्षक हरिद्वार में 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं।