केएस असवाल
गौचर : भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ जन लोक सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन संपन्न हुआ।

जनकल्याण लोक सेवा समिति कामधेनु कमेटी गौचर द्वारा गुरुवार को विजयादशमी पर्व पर 25 फीट ऊंचे रावण, अहिरावण और मेघनाथ के पुतले दहन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। शुक्रवार को बाजार से पांडाल तक भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ वानर सेना की झांकी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकताओं ने अपना बहुमूल्य समय देकर मेहनत और लगन से पहली बार आयोजित कामधेनु रामलीला कमेटी गौचर को अपना अहम योगदान दिया।

इस मौके पर समिति के संरक्षक शूरवीर सिंह नेगी, सचिव सुबेदार कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष एवं मंच के संचालन अर्जुन सिंह नेगी, सुनील शाह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजु नेगी, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष शिवचरण सिंह बिष्ट, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी, यूथ विंग अध्यक्ष मनीष कोहली एवं समिति के मीडिया प्रभारी गोविन्द सिंह बिष्ट, आय व्यय के प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी, सतीश शैली, पुष्कर सिंह सगोई, आनन्द सिंह कण्डारी, लक्ष्मी प्रसाद खाली आदि लोगों की मौजदूगी में सभी कुशल पात्रों एवं महिला कीर्तन मंडलियों और महिला समूहों के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरण किए गए।
