गौचर : शिव का धनुष तोड़कर राम ने किया सीता से विवाह

Team PahadRaftar

विज्ञापन : लव कुश बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग गौचर में आवश्यक है, कुशल कारीगर, हाउस कीपिंग, रिसेप्शन कक्ष के लिए लड़के एवं लड़कियां संपर्क करें। फोन नंबर – 9871643159, 9917251362

केएस असवाल 

गौचर : जन कल्याण लोक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वयंवर के मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीराम ने शिव के दिव्य धनुष को तोड़कर माता सीता को अपना बनाया।

दरअसल पहली बार आयोजित हो रही इस रामलीला में महिला पात्रों के भूमिका में महिलाएं तथा पुरुष पात्रों की भूमिका में पुरुष अभिनय कर रहे हैं। इन नवोदित कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।

इस अवसर पर रावण का अभिनय कर रहे भरत सिंह नेगी ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। राम का अभिनय आरजू गुसाईं, लक्ष्मण का अभिनय प्रतिभा नेगी, सीता का अभिनय कुमारी दमयंती, ताड़िका का अभिनय योगम्बर सिंह,मारिच का अभिनय शुभम असवाल, सुभाहु का अभिनय अनमोल पंवार तथा राजा जनक का अभिनय सतीश शैली, राजा दशरथ का अभिनय शिवचरण बिष्ट,परशुराम का अभिनय राजेश सती द्वारा अदा किया गया। इन कलाकारों के अभिनय को देखने के लिए दर्शक देर रात तक डटे रहे।

दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान ने रीबन काटकर किया। इस अवसर पर पालिका के अवर अभियन्ता राजीव चौहान, कर निरीक्षक रोशन पुंडीर आदि का जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ता मणि सेमवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, उपाध्यक्ष भास्करानंद सेमवाल, तेजसिंह नयाल, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक सोहन रावत, गोविन्द सिंह बिष्ट सचिव कुशाल सिंह नेगी, आय-व्यय प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष मंजू देवी, सांस्कृतिक अध्यक्ष शिव चरण बिष्ट, म्यूजिक डायरेक्टर गोपाल दत्त थपलियाल,प्रदीप रावत, देवेन्द्र पंवार,योगेन्द्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह सगोई आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अर्जन नेगी ने किया।

Next Post

चमोली : गोपेश्वर में स्वास्थ्य व बहुउद्देशीय शिविर आयोजित 

सेवा पखवाड़े के तहत गोपेश्वर में स्वास्थ्य व बहुउद्देशीय शिविर आयोजित  चमोली : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के गोपेश्वर स्थित प्रखंड लोनिवि गोपेश्वर के प्रयोगशाला मैदान में बुधवार को जनपद स्तरीय स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी […]

You May Like