रक्षाबंधन : जोशीमठ क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षासूत्र

Team PahadRaftar

संजय कुंवर, जोशीमठ

जोशीमठ नगर क्षेत्र की विभिन्न वार्डों की महिला मंगल दल,समूहों,सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला व जनप्रतिनधियों ने सामूहिक रूप से जोशीमठ कोतवाली के पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की।

रक्षाबंधन के पर्व पर जोशीमठ नगर क्षेत्र की विभिन्न वार्डों की महिला मंगल दलो की प्रतिनिधि आज सुबह जोशीमठ थाने पहुंची, जहां सभी ने एकएक करके पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा माथे पर तिलक लगाया साथ ही मिठाईयों से सभी जवानों का मुंह मीठा भी किया।और सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भी एक भाई का कर्तव्य निभाते हुए महिलाओं व बहिनों की रक्षा का बचन देते हुए संकल्प लिया।

Next Post

जोशीमठ : रमेश सिंह रावत को पदोन्नति पर मिला धर्मस्व व संस्कृति विभाग में अनुसचिव पद पर तैनाती

संजय कुंवर बदरीनाथ धाम श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सचिवालय सेवा के अधिकारी रमेश सिंह रावत को पदोन्नति के पश्चात धर्मस्व व संस्कृति विभाग में अनुसचिव पद पर तैनात किया गया है। रावत को हाल ही में अनुसचिव पद पदोन्नति […]

You May Like