राजेंद्र भंडारी ने जिला अस्पताल में रसोई गैस सिलेंडर फटने से झुलसे लोगों का जाना हालचाल – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : चमोली के मैठाणा गांव में रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल जाना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैठाणा गांव निवासी कृपालु मिस्त्री के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर पर लगी आग से सिलेंडर फट गया। जिससे हुई आगजनी से में कैलाश चंद्र पुत्र कृपालु मिस्त्री, प्रिंस पुत्र विजेंद्र कुमार, राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र, पूजा पत्नी प्रिंस, दृष्टि पुत्री विजेंद्र कुमार, पुष्पा देवी पत्नी विजेंद्र कुमार घायल हो गए हैं। ग्रामीणों को सूचना पर अग्नि शमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जबकि घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर प्रभावितों का हालचाल जाना।

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा, राहत बचाव कार्य में तेजी के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। […]

You May Like