रैणी – तपोवन में लापता लोगों की खोजबीन जारी, अब तक 61 लोगों के शव बरामद, 143 लापता – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जनपद के आपदा प्रभावित इलाकों से मलवे में दबे व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को तपोवन टनल से 02 शव व 01 मानव अंग और रैणी क्षेत्र से 01 महिला का शव बरामद किया गया। आपदा में लापता 206 लोगों में से अब तक 61 लोगों के शव और 27 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं तथा 143 अभी लापता चल रहे हैं। रैणी में ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट, तपोवन में विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट एवं नदी तटों के आसपास लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अब तक 26 मृतकों के परिजनों एवं 11 घायल व्यक्यिों अहैतुक सहायता राशि तथा एक परिवार को गृह अनुदान राशि का वितरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 1929 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वही 124 पशु चिकित्सा के साथ साथ पशुओं के चारे हेतु 61 फीड ब्लाक बांटे गए। प्रभावित परिवारों को 553 राशन किट, 2 वर्तन किट, 45 सोलर लाइट, 9 कम्बल वितरित किए गए। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एवं क्लोरीनेशन के उपरान्त पेयजल आपूर्ति सुचारू है। जिला प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों के परिजनों को सहायता पहुॅचाते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर सांत्वना दे रहे है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य होने लगे है। जिलाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्यो की रेग्यूलर माॅनिटरिंग कर रहे है।

 

 

अभी तक मिले शवों में से 33 की शिनाख्त हो चुकी है। वृहस्पतिवार को 03 मृतकों की शिनाख्त हुई। जिसमें जगदीश तोमर पुत्र धूम सिंह निवासी कालसी देहरादून, विक्की भगत पुत्र कर्मदास भगत निवासी झारखंड तथा माधवी देवी पत्नी चेत सिंह निवासी जुगजू तपोवन चमोली शामिल है। वही दूसरी ओर चमोली में आज 01 शव तथा 01 मानव अंग का अंतिम दाह संस्कार किया गया।

Next Post

टकटकी लगाए पिता का इन्तजार करता 15 माह का मासूम ओजस - तपोवन से रघुबीर नेगी की रिपोर्ट

टकटकी लगाये पिता का इन्तजार करता 15 माह का मासूम ओजस तपोवन प्राकृतिक आपदा न जाने कितनों का घर उजाड़ गयी 7 फरवरी को आये विनाशकारी तबाही में सैकड़ों लोगों की जाने चली गई। इन्हीं अभागे लोगों में था मसोली पोखरी का 38 वर्षीय सत्यपाल बर्तवाल रितिक कम्पनी में इलैक्टिशियन […]

You May Like