पुष्कर धामी के नेतृत्व में होगा देवभूमि उत्तराखंड का चौमुखी विकास : रघुवीर बिष्ट 

Team PahadRaftar

पुष्कर धामी के नेतृत्व में होगा देवभूमि उत्तराखंड का चौमुखी विकास : रघुवीर बिष्ट

देवभूमि उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने जिला कार्यालय गोपेश्वर में मिठाइयां बांटी
2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव परिणामों के बाद 11 मार्च से ही अन्य को कयासों पर विराम लगा। बताते चलें कि राजनीतिक गलियारों में कई सियासी नाम चल रहे थे आज प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी विधानमंडल दल के नेता के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी और अंततोगत्वा एक पारी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी गई।

 

इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांधकर रंग और गुलाल लगाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां जताई और राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी पदासीन हुई है इसलिए राशि नेतृत्व का यह निर्णय सभी युवाओं के लिए एवं उत्तराखंड के जनमानस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम युवा उत्साह के साथ जनपद चमोली का विकास करेंगे और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव-गांव का विकास करेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाइयां दी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लीगल सेल के जिला संयोजक एडवोकेट डीपी पुरोहित, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, कीरत सिंह भंडारी, बलबीर सिंह राणा, एडवोकेट नीलम सिंह नेगी, पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह फरस्वाण, दिनेश सिंह रावत, पंकज सिंह रावत, दीपक भट्ट, रविंद्र शर्मा, अमित मिश्रा, विपिन कंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक, जागरूकता अभियान के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक हुई। जिसमें सड़क सुरक्षा जांच समिति के गठन, एक से अधिक बार नियमों के उल्लघंन करने वालों की काउंसंलिग, चारधाम यात्रा मार्ग का पुलिस, परिवहन एवं कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वेक्षण, सोलेशियम स्कीम व आईआरसी मानकानुसार स्कूल, […]

You May Like