
पौड़ी रामलीला का बनेगा लोक कला संग्रहालय
पौड़ी रामलीला के 125 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन लोकप्रिय जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पूजा – अर्चना के साथ रामकथा मंचन का देर रात तक आनंद लिया।
जिलाधिकारी श्रीमती भदौरिया ने कहा कि युवा पीढ़ी राम के आदर्शो को आत्मसात कर समाज ओर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला और आकर्षक साज सज्जा की प्रशंसा करते हुए कहा के इसके 125 वर्षों के गौरव को दस्तावेज़ के रूप में सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन लोक संग्रहालय के निर्माण के लिए 2 लाख लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ योगेश धस्माना ने रामलीला कमेटी को संग्रहालय निर्माण के लिए अपने पिता स्वर्गीय दया सागर धस्माना की स्मृति में एक लाख रुपए का चैक समिति के पदाधिकारियों को प्रदान किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमाचरण बर्थवाल, संरक्षक गौरीशंकर थपलियाल, संगीत निर्देशक,मनोज रावत अंजुल,कला निर्देशक आशुतोष नेगी,मंच निर्देशक, अद्वैत बहुगुणा ,नृत्य निर्देशन आरती बहुगुणा, मंच कोऑर्डिनेटर विक्रम गुसाईं,हरीश रावत,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,सचिव राम सिंह रावत,शिवचंद गुलाटी,,ओर छायाकार,अनुराग रावत,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से जिलाधिकारी,स्वाति,एस,भदौरिया को रामनाम का अंगवस्त्र ओर स्मृति चिन्ह प्रदान की गया।

