महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भाजपा रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र गौचर में कार्यक्रम आयोजित – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर: भाजपा रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र गौचर के बूथ संख्या 08 में बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता सभासद नगर पालिका/डीपीसी मेम्बर/सदस्य उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अनिल नेगी थे। वक्ताओं में चैतन्य बिष्ट, अनिल नेगी, नितेश चौधरी एवं दर्शन कण्डारी ने महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को पढ़ा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, मंडल प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी जोशी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दीपा भट्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुसूया लाल, मंडल मंत्री श्रीमती जयन्ती तोमर, कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश चौधरी, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री चैतन्य बिष्ट, अजय बिष्ट, दर्शन कण्डारी, सभासद मुकेश नेगी, दौलत राम, खुशाल सिंह
नेगी एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं मौजूद रहीं। मंडल महामंत्री आशीष बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Next Post

भराड़ीसैंण बजट सत्र में पहाड़ी व्यंजनों का भी मिलेगा जायका - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल भराड़ीसैंण बजट सत्र में पहाड़ी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन एवं आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा भराड़ीसैंण में आयोजित हो रहे बजट सत्र में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं। रविवार को राज्यपाल […]

You May Like