गोकुल सिंह रावत के सेवानिवृत्त होने पर प्रधान संगठन ने दी भावभीनी विदाई – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : विकासखण्ड मुख्यालय में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर तैनात गोकुल सिंह रावत के सेवानिवृत्त होने पर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। ब्लॉक सभागार में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद पर तैनात रहते हुए गोकुल सिंह रावत ने हमेशा जनहित में कार्य ईमानदारी व निस्वार्थ भावना से की है। प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि गोकुल सिंह रावत का मार्ग दर्शन हमेशा अवस्मरणीय रहेगा। खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मैठाणी ने कहा कि गोकुल सिंह रावत ने 30 वर्षों के कार्यकाल में हमेशा समर्पित भावना से कार्य किया तथा समाज को समर्पित उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोकुल सिंह रावत ने कहा कि चार वर्ष के अल्प समय में यहाँ के जनप्रतिनिधियों, जनमानस, व्यापारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों का जो प्यार,प्रेम व सौहार्द उन्हें मिला उसे सदैव याद रखा जायेगा। विदाई समारोह को प्रधान संगठन सचिव विजयपाल नेगी, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त, कोटमा आशा सती, मनसूना देवेन्द्र पंवार, कविल्ठा अरविन्द राणा, मैखण्डा चांदनी देवी, कुलदीप भण्डारी ने भी सम्बोधित किया जबकि संचालन महेन्द्र सिंह रावत ने किया! इस मौके पर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, प्रधान प्रताप सिंह राणा, पुष्पा पुष्वाण, निर्मिला देवशाली, राकेश रावत, पूनम देवी, महावीर सिंह पंवार, सरला देवी, मुलायम सिंह तिन्दोरी, कुवर सिंह बजवाल, प्रमिला देवी, शान्ता रावत, गुडडी राणा दिलवर सिंह रावत, महावीर सिंह नेगी, सहायक विकास अधिकारी जंगी लाल, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी अनसूया प्रसाद वशिष्ठ, शंकर सिंह पंवार सहित विभिन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राबाइंका गौचर का एनएसएस शिविर का हुआ आगाज - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल गौचर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर के सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। विद्यालय के शारदा सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक की गौचर शाखा के प्रबंध सोहन सिंह रावत ने […]

You May Like