विक्षिप्त महिला को किया नारी निकेतन में दाखिल   

Team PahadRaftar

विक्षिप्त महिला को किया नारी निकेतन में दाखिल    रेगुलर पुलिस ने विक्षित महिला का नारी निकेतन में दाखिला कराया है। बताया गया कि लंबे समय से यह महिला परेशान थी और जगह जगह घूम रही थी।
पुलिस के मानवीय चेहरे लगातार सामने आ रहे हैं। बताया गया कि दशोली विकासखंड के ग्राम बामियाला के स्थानीय निवासियों द्वारा थाना गोपेश्वर को सूचना दी गयी कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला लंबे समय से गांव के आसपास घूम रही है। सूचना पर थाना गोपेश्वर पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला से पूछताछ की। लेकिन महिला अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी। जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को कुछ दिनों के लिए वन स्टाप सेंटर में रखा गया। गोपेश्वर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से महिला के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया। मगर महिला के बारे में विशेष जानकारी हासिल न होने के बाद उसे न्यायालय के आदेशों पर नारी निकेतन देहरादून में दाखिल कराया गया है।

Next Post

हेलंग - उर्गम मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुली, आवाजाही शुरू - संजय कुंवर

छोटे वाहनों के लिए खुली हेलंग उर्गम मोटर मार्ग        विभागीय तत्परता के चलते चौथे दिन हेलंग उर्गम मोटर मार्ग को अस्थाई रूप से खोल दिया गया है। सड़क के किमी चार पर चटटानी भाग काटकर मोटर मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही चालू कर दी गई है। […]

You May Like