पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

जिला अस्पताल में भर्ती महिला के लिए पुलिसकर्मी एक बार फिर से देवदूत साबित हुई है। एक पुलिसकर्मी ने महिला को अपना रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जोशीमठ विकासखंड के पगनों गांव की अंजली देवी पत्नी संजय कुमार जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है। बताया गया कि उपचार के दौरान उसे रक्त की अति आवश्यकता थी। इसकी जानकारी महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक के गनर आरक्षी दीपक कुमार को दी। दीपक कुमार द्वारा वर्चुअल थाने में इसकी सूचना दी तो पुलिस ने वर्चुअल थाने के जरिए पुलिसकर्मियों के सभी इंटरनेट ग्रुपों पर इसे साझा किया। कोतवाली चमोली में तैनात आरक्षी प्रिंस नारंग को इसकी जानकारी मिली तो वह तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और महिला को एक यूनिट रक्त दिया।

Next Post

चमोली में दो डाक्टरों के त्यागपत्र, तीन ने कहा हम नहीं देंगे सेवाएं! - पहाड़ रफ्तार

चमोली में दो डाक्टरों के त्यागपत्र, तीन ने कहा हम नहीं देंगे सेवाएं! पहले से ही चिकित्सकों की कमी झेल रहे चमोली जिले के स्वास्थ्य उप केंद्रों के दो चिकित्सकों के त्यागपत्र से इन क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं चरमराने की संभावना बन गई है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, उप […]

You May Like