पुलिस ने एक किलो चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब के साथ नशा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

सरकार के नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए चमोली पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर निरंतर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने 1.11 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अवैध नशे का कारोबार कर युवा पीढी को नशे की चुंगल में धकेलने वालों के मंसूबों को वह लगातार विफल कर रही हैं। अवैध नशे के प्रचलन पर पूर्णतः रोकथाम हेतु उनके द्वारा चमोली पुलिस को सक्रिय किया है। अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थराली की देखरेख में थाना थराली की टीम गठित करते हुए थराली व देवाल क्षेत्र में लगातार चैंकिंग की गई। चैकिंग के दौरान मंगलवार को देवाल में इछोली गदेरे के समीप जयवीर राम पुत्र प्रेम राम ग्राम बलान पटवारी वृत जैन बिष्ट तहसील थराली जनपद चमोली उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत लगभग ₹ 1,00000 है बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 36/23 धारा 8/20 NDPS ACT तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 1500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Next Post

ऊखीमठ : श्रीमद्भागवत में श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव झांकी रही आकर्षक का केंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी लिया आशीर्वाद

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तुंगनाथ घाटी की सुरम्य वादियों में बसे गांव के दुर्गा नगर (रोडू ) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रोताओं ने माखन की होली खेलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। […]

You May Like