पोखरी : विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रभावित मसौली गांव का किया निरीक्षण

Team PahadRaftar

चमोली : बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने अतिवृष्टि से प्रभावित मसौली गांव का निरीक्षण कर प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

चमोली जिले में लगातार हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पोखरी ब्लॉक के मसौली गांव में बीते दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई आवासीय मकान व गौशाला खतरे की जद में आ गए हैं। जिससे लोग दहशत में आ गए हैं।

रविवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रभावित मसौली गांव में क्षेत्रीय जनता के बीच पहुंचकर आवासीय भवनों व गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Next Post

गोपेश्वर : हरेला पखवाड़े पर महिलाओं ने किया 100 पौधों का रोपण

गोपेश्वर : हरेला पखवाड़े पर महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। महिला मंगल दल नगर टंगसा और संकल्प अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। जिसमें संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने कहा की पौध रोपण से अधिक महत्वपूर्ण […]

You May Like