कवयित्री शशि देवली को मिला उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

कलम क्रांति साहित्यिक मंच की संस्थापिका तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित कवयित्री शशि देवली को मिला उत्तराखण्ड महिला रत्न सम्मान एवं वरिष्ठ कवि छंद महारथी कलम क्रांति साहित्यिक मंच के संरक्षक श्री
भगत सिंह राणा ‘हिमाद’ एवं युवा कवि कलम क्रांति साहित्यिक मंच के सह – संयोजक दीपक सती ‘प्रसाद’ को मिला उत्तराखण्ड काव्य गौरव सम्मान।

रविवार को विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा हल्द्वानी में नीरज स्मृति उत्तराखण्ड काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के कई महान कवि व कवयित्रियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम तीन चरणों में पूर्ण हुआ जिसमें सर्वप्रथम नारी शक्ति सागर पत्रिका तथा एक महिला साझा काव्य संकलन का विमोचन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न कवियों के द्वारा काव्य पाठ सम्पन्न हुआ एवं सम्मान समारोह के तहत विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला चमोली से तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित कवयित्री शशि देवली को “उत्तराखण्ड महिला रत्न सम्मान” से नवाजा गया तथा वरिष्ठ कवि भगत सिंह राणा को एवं दीपक सती’प्रसाद’ को “उत्तराखण्ड काव्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर राजस्थान से आयी वरिष्ठ कवयित्री व शिक्षाविद् डॉ संजू श्रीमाली उपस्थित रही।मंच संचालन वरिष्ठ कवयित्री मंजूलता ‘मन’ ने किया।

Next Post

कालीमठ घाटी के जाल मल्ला में पांडव नृत्य का भव्य आयोजन - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के जाल मल्ला में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पाण्डव नृत्य में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा पाण्डव पश्वाओं की भूमिका अदा की जा रही है। जबकि कालीमठ सहित गुप्तकाशी व ऊखीमठ क्षेत्रों से प्रतिदिन […]

You May Like