जोशीमठ में निकाली प्लास्टिक शव यात्रा 

Team PahadRaftar

जोशीमठ में निकाली प्लास्टिक शव यात्रा

संजय कुंवर 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0, 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत आज नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक शव यात्रा निकली गयी। जिसमें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की शव यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक किया गया। जोशीमठ में सिंगल यूज प्लास्टिक का अंत हो चुका है।

इसलिए नगर पालिका जोशीमठ से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरे भारत से खत्म करने हिमालय एवं वन्य जीवों को बचाने के लिए निकली गयी। पालिका द्वारा 01 जनवरी 2010 में जोशीमठ पालिका द्वारा पॉलीथिन कैरी बैग को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था। आज उसी का परिणाम है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को 13 वर्षों बाद सिंगल यूज प्लास्टिक को भी पूरे देश से खत्म करने हेतु शव यात्रा के माध्यम से संकल्प लिया। जिसमें पालिका अध्यक्ष सभासद सहित सिविल जज विधिक सेवा प्राधिकरण, DFO नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ, विद्यालय के छात्र , NCC केडेट, व्यापार मंडल जोशीमठ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारी,पालिका कर्मचारी लगभग 600 लोग उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : अपनी भाषा एवं बोली के उत्थान एवं प्रचार के लिए सामूहिक और सतत प्रयास जरूरी : तीरथ रावत

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। रावत हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को रूद्रप्रयाग के 108 स्कूलों […]

You May Like