
पीपलकोटी : भर्की मां कालिंका देवरा यात्रा पहुंची मठ गांव, ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रों से किया भव्य स्वागत।

उर्गमघाटी के भर्की गांव की मां भगवती कालिंका देवरा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपनी ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। बुधवार को मां कालिंका ने पाखी गांव में रात्रि विश्राम किया गया, इस दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाओं से मां कालिंका का भव्य स्वागत किया गया। आज बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मां भगवती कालिंका ने भावुक क्षणों के साथ पाखी गांव से विदा होकर मठ गांव के लिए प्रस्थान किया, इस दौरान ध्याणियों की आंखें भर आई।

मठ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों महिलाओं व ध्याणियों द्वारा मां भगवती कालिंका को धूप, अगरबत्ती, पुष्प अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया गया। मां भगवती ने गांव में पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं को दिया अपना आशीष।
