पीपलकोटी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हाट, जैंसाल गांव में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे  हाट जैंसाल गांव। ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत।

शुक्रवार को दशोली ब्लाक के हाट, जैंसाल गांव पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का   ग्रामीणों व स्कूली छात्रों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को इसका लाभ उठाने को कहा गया। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम सभा बौंला में चल रहे ग्राम  जाख देवता के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। ग्राम प्रधान सोनम देवी व ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है कि हर योजनाएं अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज तकनीकी के उपयोग को योजनाओं के क्रियान्वयन में लाभ मिल रहा है।   विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुड़े। ऐसे में एक – एक देशवासी के चिंता सरकार कर रही है कि कोई भी व्यक्ति मुख्य धारा में पीछे न रहे। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला समन्वयक कृष्णमणि थपलियाल ने कहा कि जिले के हर गांव तक यात्रा के माध्यम से अधिकारी पहुंच रहे हैं, ग्रामीण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। खंड विकास अधिकारी बीएस भण्डारी ने कहा के नेतृत्व में सभी अधिकारी गणों ने लोगों को हर योजनाओ की बारीकी से जानकारी दी उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा दिलाई। एडीओ पंचायत विनोद मंमगाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हाट के प्रधान हाट राजेन्द्र हटवाल, ग्राम सभा जैसाल प्रधान श्रीमती अनिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष जैसाल दमयंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हाट बनीता देवी, अनिता देवी, ममता देवी, कुंवरी देवी, चंपा देवी,प्रमिला देवी, हेमा देवी अर्चना देवि, विश्वेशवरी देवी, दीप्ति देवी, प्रेम लता,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा हरक सिंह नेगी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूर्व प्रमुख दशोली नन्दन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बडवाल, मोहन नेगी, सत्येंद्र असवाल, मनोज भण्डारी, मंडल अध्यक्ष नगर मंडल पीपल कोटी विरेंद्र फर्सवान, मंडल महामंत्री दीपक पंत व सुखवेंद्र खत्री, किसान मोर्चा से विरेंद्र कठैत व गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Next Post

औली सड़क पर पाला से बचाव के लिए पालिका ने किया नमक का छिड़काव

संजय कुंवर औली : विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली सड़क पर पाला से बचाव के लिए पालिका द्वारा नमक का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को मिल रही राहत। नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा जोशीमठ में ठंड के प्रकोप को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुविधा […]

You May Like