पीपलकोटी : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया।
उत्तराखंड रजत जयंती नगर पंचायत पीपलकोटी सेमडाला मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। बंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा लोक गीत एवं सांस्कृतिक क्रार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम में हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों द्वारा नशामुक्ति अभियान पर शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, सभासद अनिल जोशी, शम्भू प्रसाद सती, अतुल साह, हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
जसपाल नेगी पौड़ी। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा थलीसैंण ब्लाक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जसपुर में 10वें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच के साथ ही मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। थलीसैंण ब्लाक के अटल उत्कृष्ट […]