पीपलकोटी : सेमलडाला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में व्यापार संघ पीपलकोटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमोली व्यापार संघ को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में बनाई जगह। जबकि लुहां एकादश पहले ही गोपेश्वर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। कल सोमवार को लुहां एकादश और व्यापार संघ पीपलकोटी के मध्य फाइनल मुकाबला होगा। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बंड भूमियाल क्रिकेट लीग सीजन का पहला मैच जनवरी से शुरू हुआ था। इस ओपन टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की 64 टीमों ने प्रतिभाग किया गया। डेढ़ माह तक चले इस मैच में रूद्रप्रयाग, देहरादून, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल के प्रथम मुकाबला लुहां एकादश और गोपेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें लुहां एकादश ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को सेमलडाला मैदान में व्यापार संघ पीपलकोटी और चमोली के बीच खेला गया। व्यापार संघ पीपलकोटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में 27 रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया गया। पीपलकोटी टीम से गोपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर आठ विकेट पर 191 रनों का पहाड़ जैसा से स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम को जीत के लिए 192 का लक्ष्य दिया गया। व्यापार संघ चमोली की टीम दबाव में बिखर गई। और निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रनों पर सिमट गई। 66 रनों की शानदार जीत के बाद पीपलकोटी ने भी फाइनल में प्रवेश कर दिया । अब सोमवार को लुहां एकादश और पीपलकोटी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बैट्समैन फुलफार्म में हैं, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
आज के मैच के मुख्य अतिथि रहे लुहां प्रधान प्रतिनिधि संतोष नेगी ने फीता काट कर मैच का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाड़ियों से मुखातिब हुए। वहीं कमेंट्री पर जसवंत राणा ने पल-पल बदलते मैच का आंखों देखा हाल बताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों से एसडी मैदान भरा रहा।

