बंड विकास मेले में स्कूली छात्रों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, सीएम धामी 26को करेंगे शिरकत

पीपलकोटी : बंड विकास मेले में स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति। सीएम धामी 26 दिसंबर को समापन अवसर पर करेंगे शिरकत।

बंड विकास मेले में आज के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल। जबकि विशिष्ट अध्यक्ष रहे बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी, गोपेश्वर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और दशोली प्रमुख विनीत देवी रहे। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।
मेले में चौथे दिन बंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सरस्वती शिशु मंदिर पीपलकोटी के नौनिहालों द्वारा मेला खेलों मां की शानदार प्रस्तुति की गई। वहीं हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने भी अपनी विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण के लिए संदेश दिया गया। पावन मेरो उत्तराखंड गढ़ देश के माध्यम से छात्रों ने दिया सुंदर संदेश। मेले में धीरे-धीरे मेलार्थियों की भीड़ बढ़ने से रौनक लौटने लगी है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, जोशीमठ ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू लाल, गजेन्द्र रावत, नंदी राणा, सरोज, कुलदीप वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, मनोज कुमार, अमित मिश्रा, प्रभाकर भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।
