पीपलकोटी : राइंका पीपलकोटी ने पुरातन छात्रों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : राइंका पीपलकोटी ने पुरातन छात्रों को किया सम्मानित।

रविवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौरख पीपलकोटी में पुरातन छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश – प्रदेश में विज्ञान, शिक्षा, प्रशासन, समाजिक तथा सैन्य सेवा में सेवाएं दे रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह कंडेरी की खास पहल पर आयोजित इस समारोह में पुरातन छात्र भागीदार बने। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अधिकारी, शिक्षक, समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व के अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर सम्मानित हुए दीपक राणा और राकेश जोशी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरातन छात्रों के लिए शानदार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा विद्यालय प्रबंधन की इस खास पहल की सराहना की गई।

 

Next Post

दिल्ली : प्रकृति प्रेमी संजय कुंवर को गणतंत्र पर दिवस विशेष अतिथि आमंत्रित

दिल्ली / चमोली : समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और प्रकृति प्रेमी संजय कुंवर को गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर परेड में शरीक होने के लिए विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए वे दिल्ली पहुंच गए हैं। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून […]

You May Like