पीपलकोटी : सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : सांसद तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित पीपलकोटी बंड क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से मिले। पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित बंड क्षेत्र का दौरा किया। आपदाग्रस्त क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलने आपदा राहत केन्द्र पहुंचकर राहत शिविर में रह रहे आपदा पीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना। मायापुर, बाटुला,लुंहा, दिगोली, गडोरा, किरुली, मेहरगांव,गांव,छैंजी , रैतोली, कम्यार, नौरख, अगथला, हाट, जैसाल, मठ झड़ेता, गुनियाला बेमरू, स्युंण, बाउंला, दुर्गानगर, बिरही, निजमुला वैली,कौंज पोथनी वाली पूरी पट्टी आदि आपदा 13व 14 अगस्त की अतिवृष्टि से अत्यधिक आपदा ग्रसित है। बिजली, पानी, सड़क मार्ग, घर, पैदल सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सरकार इस आपदा को लेकर अलर्ट मोड पर है। हर दिन की जानकारी और आपदा ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत बचाव का कार्य की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा समीक्षा ली जा रही है। सांसद तीरथ रावत द्वारा आपदा स्थल में जाकर जिलाधिकारी से सभी आवश्यक उपाय करने के लिए आदेशित किया। राहत शिवर में रह रहे ग्रामीणों के बीच में जाकर सभी से समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया। सांसद तीरथ रावत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र व राज्य सरकार हर प्रकार से आपके साथ है। पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना और आवश्यक वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासन को आदेश दिए गए हैं। सांसद ने प्रशासन को आपदा ग्रसित क्षेत्र में अधिकारियों को 24 घंटे रहने तैनाती के आदेश दिए हैं।माननीय गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत आपदा में मृतक अगथला निवासी ज्योत सिंह के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी , नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, पूर्व प्रमुख दशोली व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नन्दन बिष्ट, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, भाजपा महिला नेत्री हरिबोधनी खत्री,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल, मंडल महामंत्री दीपक पंत, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल, विनोद बंडवाल आदि उपस्थित थे।

Next Post

चमोली : कोषागार कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

चमोली : कोषागार संगठन के कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया शुरू। प्रांतीय कार्यकारी के आह्वान पर चमोली में बृहस्पतिवार से कोषागार संगठन के कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अपने विरोध प्रदर्शन में पहले दिन कर्मचारियों […]

You May Like