पीपलकोटी : स्यूंण गांव में क्रिकेट मैच का रंगारंग आगाज

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : स्यूंण गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगारंग आगाज।

दशोली ब्लॉक के दूरस्थ स्यूंण गांव में आज बृहस्पतिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। ग्राम प्रधान प्रकाश पंवार और महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतीभा की कमी नहीं है। आज गांवों के युवा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आज कई प्रतिभाएं गांव की माटी से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फलक पर सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को क्रिकेट का उद्घाटन मैच वंशीनारायण क्लब कलगोठ और जय भैरव क्लब बेडूमाथल के बीच खेला गया। बेडूमाथल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13 ओवर में 113 रन बनाकर जीत का लक्ष्य कलगोठ के सामने रखा गया। कलगोठ एलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। मैच में कलगोठ एलेवन के हेमंत चौहान ने शानदार फार्म में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 83 रन अपने नाम किए। हेमंत चौहान को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर सोमेश्वर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष आयुष राणा , प्रमोद पंवार, सुमंत रावत, नीरज राणा , गिरीश पंवार, अमन राणा सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : मानव–भालू संघर्ष रोकथाम को वैज्ञानिक ने किया स्थलीय निरीक्षण

ज्योतिर्मठ : क्षेत्र में मानव–भालू संघर्ष निवारण हेतु WLII  वैज्ञानिक ने किया स्थलीय निरीक्षण संजय कुंवर ज्योर्तिमठ  : प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (CWLW) के निर्देशानुसार मानव–भालू संघर्ष के प्रभावी एवं वैज्ञानिक समाधान के उद्देश्य से भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी. रमेश द्वारा ज्योतिर्मठ […]

You May Like