पीपलकोटी : भाजपा ने नगर पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर, अध्यक्ष पद के लिए चार कार्यकताओं ने की दावेदारी पेश

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

पीपलकोटी : केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव से उत्साहित भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए जोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। शासन द्वारा नगर निकायों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नगर पंचायत पीपलकोटी में महिला आरक्षित सीट के लिए भाजपा के चार लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव पीपलकोटी नगर पंचायत वर्ष 2018 में अस्तित्व में आई थी, तब अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर भाजपा के रमेश बडवाल पहले नगर अध्यक्ष निवार्चित हुए। अब फिर महिला आरक्षित सीट होने पर पांच सालों से तैयारी कर रहे सामान्य प्रत्याशियों के सपने टूट गये हैं। वहीं भाजपा महिला आरक्षित सीट निर्धारित होने पर दूसरी पारी के लिए उत्साहित नजर आ रही है। भाजपा नगर पंचायत पीपलकोटी चुनाव प्रभारी बिनोद नेगी के नेतृत्व में हुई बैठक में भाजपा के चार कार्यकताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। भाजपा की सक्रिय कार्यकत्री हरिबोधनि खत्री, भाजपा की शशि देवली, लीला देवी, सरिता देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अब देखना है कि भाजपा किस उम्मीदवार को मजबूत दावेदार देखकर टिकट देकर मैदान में उतारती है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने बताया कि भाजपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और भारी मतों से विजय होगी।

Next Post

जोशीमठ : वन विभाग ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

संजय कुंवर जोशीमठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग जोशीमठ की जोशीमठ रेंज में उप वन संरक्षक द्वारा वन्य जीव अपराधों की रोकथाम के कड़े निर्देशों के क्रम में, उप प्रभागीय वनाधिकारी के पर्यवेक्षण एवं वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ के कुशल निर्देशन में 2 वन्य जीव तस्करों को सुराईथोटा अनुभाग […]

You May Like