फूलों की घाटी में दो माह में सात हजार पर्यटकों ने किए घाटी के दीदार, पार्क प्रशासन को दस लाख की आय –

Team PahadRaftar

फूलों की घाटी : विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में 31 जुलाई तक 7 हजार 57 पर्यटक पहुंचे घाटी की सैर करने। 10 लाख 80 हजार की हुए पार्क प्रबन्धन को आय

संजय कुंवर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान,घांघरिया/जोशीमठ

जोशीमठ के लोकपाल घाटी में स्थित विश्व धरोहर स्थल फूलो की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों की आमद से पार्क प्रशासन को बढ़िया राजस्व प्राप्त हो रहा है। पार्क प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 जून को खुली घाटी में 31 जुलाई 2022 तक करीब 7 हजार 57 पर्यटक पहुंचे है, इसमें 6,966 भारतीय पर्यटक ओर 91 विदेशी पर्यटक हैं। और पार्क प्रबन्धन को इससे करीब 10 लाख 79 हजार 7 सौ रुपए की आय हुई है। घाटी पहुचनें वालों में 4,434 भारतीय पुरुष पर्यटक,2288 महिला भारतीय पर्यटक,73 भारतीय विद्यार्थी पर्यटक,171 भारतीय बुजुर्ग पर्यटक,45 विदेशी पर्यटक,41 विदेशी महिला पर्यटक, 5 विदेशी वृद्ध पर्यटक,। मिला कर कुल 7 हजार 57 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया है। और इससे पार्क प्रशासन को करीब 10,79,700 रुपए (दस लाख उनासी हजार सात सौ रुपए) की आय हुई है।

Next Post

भगवान तुंगनाथ में तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : तृतीय केदार भगवान के धाम में त्रीस जूला महायज्ञ समिति चन्द्र शिला के तत्वावधान में तीन दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर तुंगनाथ विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं से गुजायमान हो उठा। तीन दिवसीय महायज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने […]

You May Like