
संजय कुंवर
पीपलकोटी : बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से 2 किमी आगे चाडा भनीरपानी में भारी भूस्खलन होने से लगभग 50 मीटर अवरूद्ध हो गया है। जिससे चारधाम यात्रा के साथ स्थानीय लोग हाईवे के दोनों ओर फंस गए हैं। एनएच द्वारा हाईवे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चमोली जिले में पिछले दो दिन हुई भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह बाधित हुआ है। वहीं आज सुबह 7 बजे पीपलकोटी से दो किमी दूरी पर चाडा भनीरपानी में भारी भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे लगभग 50 मीटर अवरूद्ध हो गया है। जिससे बदरीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी हाईवे के दोनों ओर फंस गए हैं। एन एच द्वारा हाईवे खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब देखना है कि एन एच कब तक हाईवे को सुचारू कर पाती है। जिससे चारधाम श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिले। दूसरी ओर कल शाम बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ जोगीधारा के पास भारी चट्टान टूटने से हाईवे अवरूद्ध हो गया था, जिसे खोल दिया गया है।

