चमोली : जिंदगी में लोग तो अनजान बहुत हैं, पर कुछ दोस्त तो हैं अपने

Team PahadRaftar

मंजिल

जिंदगी वो रास्ता है
जहां हम जीने की शुरुआत करते हैं,
अपनी मंजिल को पाने की चाहत रखते हैं ।
जिंदगी में रास्ते तो अनजान हैं
पर मंजिल होगी तो कहीं ,
जिंदगी में लोग तो अनजान बहुत हैं
पर कुछ दोस्त तो हैं अपने ,
जिंदगी में कई जगह तो अनजान है
पर घर सुकून भरा है तो अपना।
जिंदगी में हवाएं तो अनजान है
पर सांसे है अपनी,

जिंदगी हर दर्द /जोखिमों से भरी हुई है
वक्त को मरहम बनाना होगा,
जिंदगी में मंज़िल पाने की दौड़ में
हमें हमेशा आगे बढ़ाने की चाहत में ,
नई मंजिल पाने की आस रखते हैं ,
वक्त आने पर तो मंजिल पा ही लेते हैं ,
हारना तो है ही एक दिन मौत से फिलहाल जिंदगी जी लेते हैं ।

सर्वाधिक सुरक्षित
रिया नेगी
कक्षा – 11
पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ

Next Post

देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योतिर्मठ के राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संजय कुंवर  देहरादून : उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून परेड ग्राउंड में ज्योतिर्मठ के राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को किया सम्मानित। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर के होनहार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बच्चों के लिए सम्मान समारोह का सिलसिला लगातार जारी है, खेल विभाग […]

You May Like