संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : पैनखंडा महोत्सव में तीसरे दिन लोकगायक रोहित चौहान और मीना राणा ने बांधा समां।

सीमांत नगरी ज्योतिर्मठ में इन दिनों लोक संस्कृतिक खेल कला परम्परा को एक मंच पर संजोए हुए पैनखंडा महोत्सव की धूम नजर आ रही है। शनिवार को जहां लोक गायक मीना राणा,रोहित चौहान,संजय कुमोला के गीतों की सांस्कृतिक संध्या में लोग जमकर थिरके, वहीं ज्योर्तिमठ के रवि ग्राम खेल मैदान में आयोजित इस पैनखंडा महोत्सव में समिति की और से बेहतर प्रयास से ही आज ज्योर्तिमठ पैनखंडा महोत्सव मेले में पहुंची भीड़ ने तोड़े सारे रिकार्ड। रविवार छुट्टी का दिन और चटक खिली धूप के साथ आज करीब 10हजार से अधिक लोगों ने जमकर मेले का लुफ्त उठाया। वहीं मेला समिति की चारों तरफ हो रही है जमकर तारीफ।भविष्य में मेले को और भव्य बनाने की हो रही है मांग।

मेले के संयोजक और ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप सिंह नेगी ने बताया कि गांव और नगर के लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंच रहे हैं मेले में आज की शाम की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फर्स्वाण के नाम रहेगी। इस दौरान आज दिन में महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के बेबी शो, कब्बड्डी, एटलेटिक्स,रस्सा कस्सी,कैरम, शतरंज, प्रतियोगिताएं भी हुई।
