
पीपलकोटी : भाई – बहिनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व पर एकल अभियान के बहिनों ने सीआईएसएफ के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर लंबी उम्र की कामना की।

शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड संभाग गोपेश्वर अंचल पीपलकोटी एकल अभियान की बहिनों ने सीआईएसएफ जवानों के कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर लंबी उम्र की कामना की। सीआइएसएफ के जवानों ने भी बहिनों को उपहार देकर उनके रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद भट्ट ने एकल की बहिनों का आभार व्यक्त किया। संभाग समिति के सदस्य एवं अंचल गोपेश्वर के अंचल प्रभारी अतुल शाह ने एकल की भूमिका रखी, अंचल अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री रश्मि नेगी ने पंचमुखी शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। अंचल की मां श्रीमती नीरजा ने संस्कार शिक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित नीतीश कुमार सम इंस्पेक्टर , सामाजिक कार्यकर्ता जगदम्बा हटवाल ,रमेश, उमा महेश, अंचल अभियान प्रमुख रश्मि नेगी, संच प्रशिक्षक प्रमिला, आचार्य अनीता, साधना,अंजना सहित अन्य उपस्थित रहे।

