पीपलकोटी : अलकनंदा नदी में फंसी गाय का आईटीबीपी ने किया सफल रेस्क्यू

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

पीपलकोटी : अलकनंदा नदी के बीच तीन दिनों से फंसी गाय का आईटीबीपी ने किया सफल रेस्क्यू, सभी ने ली राहत की सांस, ग्रामीणों ने जताया आभार।

अलकनंदा नदी के बीच में फंसी गाय

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले हाट गांव के ग्रामीण की एक गाय घास चुगान करते समय पैर फिसलने से अलकनंदा नदी के तेज बहाव में आगे बह गई और पांच सौ मीटर आगे अलकनंदा नदी के बीच में जाकर फंस गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा लगातार दो दिनों तक प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तीसरे दिन आज आईटीबीपी जोशीमठ की टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और जान हथेली पर रखकर गाय का सफल रेस्क्यू किया गया। ग्राम प्रधान हाट राजेन्द्र हटवाल ने आईटीबीपी और संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।

Next Post

ऊखीमठ : मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के 71 सदस्यीय दल पहुंचा कार्तिक स्वामी, भव्य स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में देवभूमि बदरी – केदार – कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के 71 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के दूसरे दल के कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने भव्य […]

You May Like