
राइका डडोली में 31 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जसपाल नेगी
पौड़ी : स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 31 अगस्त को राइंका डडोली थलीसैंण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि 31 अगस्त को राइंका डडोली में आठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। बताया कि शिविर में निःशुल्क जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंखों की जांच, फेफडों की जांच, शुगर, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आधुनिक मशीनों द्वारा सभी टेस्ट, निःशुल्क लिवर की जांच के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।
