पर्यटक गांव सारी की ममंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पर्यटक गाँव सारी में महिला मंगल दल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें ग्रामीणों से बढ़ – चढकर भागीदारी की। हर घर तिरंगा यात्रा में जागर गायिका रामेश्वरी देवी के देश भक्ति गीतों से सारी गांव का वातावरण गुजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण राष्ट्र अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नयी गति मिल रही है। प्रधान मनोरमा देवी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर घर में उत्साह व उमंग से मनाया जा रहा है! प्रधान दैडा़ योगेन्द्र नेगी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा पूरे देश में अमृत महोत्सव हर्षोंउल्लास से मनाया जा रहा है। महिला मंगल दल अध्यक्ष सारी मंजू देवी ने कहा कि देवरिया ताल पहुंचने वाला प्रकृति प्रेमी भी अमृत महोत्सव में पूरे मनोयोग से मना रहे है। महिला मंगल दल अध्यक्ष करोखी कल्पेश्वरी देवी ने कहा कि पूरा देश आज राष्ट्र भक्ति में डूबा हुआ है तथा हर घर में तिरंगा लहराने से राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना जागृत हो रही है। पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भटट् ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाने से सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना बनी हुई है। इससे पूर्व महिला मंगल दल के नेतृत्व में गांव के विभिन्न तोको में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व सवर्धन का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर नेगी, सुधा पंवार, मुरली सिंह, मुकेश नेगी, भगत सिंह, सदानन्द भटट्, मनोज नेगी, दिलवर सिंह नेगी, गुडडी देवी, कुवरी देवी, अनिल, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भटट्, अनीता देवी, कल्पेश्वरी देवी, कुवरी देवी, कुसुम देवी सहित कई दर्जनों महिलायें मौजूद रहे।

Next Post

फूलों की घाटी में भी दिखा तिरंगा अभियान - संजय कुंवर

संजय कुंवर फूलों की घाटी नेशनल पार्क,घांघरिया विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में भी पहली बार प्रकृति प्रेमियों और पार्क कर्मियों ने मिलकर देश प्रेम के जज्बे के साथ तिरंगा हाथों में लेकर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के तहत तिरंगा मार्च निकाला। और घांघरिया यात्रा बेस […]

You May Like