पांडुकेश्वर : उत्तरायणी कुबेर उत्सव में श्री कुबेर भंडारी जी सहित अन्य देवताओं ने किया पवित्र गाडू स्नान

Team PahadRaftar

पांडुकेश्वर : उत्तरायणी कुबेर उत्सव में श्री कुबेर भंडारी जी सहित अन्य देवताओं ने किया पवित्र गाडू स्नान

संजय कुंवर,पांडुकेश्वर, ज्योर्तिमठ

बदरीनाथ धाम यात्रा के अहम पड़ाव पांडु नगरी पांडुकेश्वर के कुबेर मंदिर चौक में आज उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर कुबेर गाडू उत्सव का आयोजन किया गया दरअसल (Kuber Gadu Utsav) भगवान कुबेर से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।

बता दें कि इस पवित्र गाडू स्नान में श्री हरि नारायण प्रभु के खजांची और बद्रीश पंचायत के अग्रज देवता श्री कुबेर जी के अवतारी पुरुष द्वारा दूध और गंगाजल से भरा घड़ा लेकर खडग (तलवार) की नोक पर आसन लेकर स्नान कराया जाता है, जिसे गाडू स्नान कहते हैं। इस देव महोत्सव में मां नन्दा सहित घंटा करण कैलाश आदि देवताओं के दर्शनों के लिए पांडु नगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा नजर आया।

 

Next Post

ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार वैली में वनाग्नि पर नियंत्रण को वन कर्मियों द्वारा प्रयास जारी

संजय कुंवर ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार वैली क्षेत्र में लगी वनाग्नि के नियंत्रण हेतु गोविंदघाट रेंज के वन कर्मियों की टीम के प्रयास जारी है। बुधवार 14 जनवरी को जहां अलकनंदा पार, ऐरा प्रथम बीट में वन कर्मियों की 10 सदस्यीय टीम जिसमें (वन दरोगा  व वन आरक्षी) मौजूद हैं जो […]

You May Like