ऊखीमठ : पाण्डव नृत्य में कमलव्यू लीला का भव्य मंचन में श्रद्धालुओं की भीड़

admin

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : विकासखंड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत रूमसी में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के 24 वें दिन कमलव्यू लीला का भव्य मंचन किया गया जिसमें विभिन्न गांवों के असंख्य पाण्डव भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक , पौराणिक व सांस्कृतिक परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है तथा पाण्डव नृत्य के आयोजन से रूमसी गांव का वातावरण भक्तिमय  बना हुआ है। आगामी 16 दिसम्बर को दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन  होगा। कमलव्यू लीला मंचन के अवसर पर  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि दीपो के त्योहार  दीपावली व केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के बाद केदार घाटी में धार्मिक अनुष्ठानों की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय में भी इन धार्मिक, आध्यात्मिक पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन निःस्वार्थ भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पग – पग को प्रकृति ने भरपूर  दुलार  दिया है इसलिए संस्कृति व प्रकृति का अनूठा संगम होने से परम आनन्द की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए  प्रयासरत है तथा आने वाले समय मे शाणेश्वर महादेव, बसुकेदार, कर्माजीत, कौलाजीत,  कार्तिक स्वामी,  नैणी देवी , नारी देवी मन्दिर, फलासी चण्डिका सहित  समस्त  तीर्थ स्थलो को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं तथा केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने से स्वरोजगार के अवसर  प्राप्त होंगे।

उन्होंने रूमसी गांव में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रूपये देने की घोषणा की। उमा देवी रावत ने कहा कि संस्कृति व प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए  सामूहिक पहल होने चाहिए। पूर्व  भाजपा जिलाध्यक्ष  शकुन्तला जगवाण ने कहा कि केदार  घाटी के हर धार्मिक अनुष्ठान मे आत्मीयता झलकती है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि केदार घाटी मे पाण्डव नृत्य की परम्परा पाण्डवों के हिमालय आगमन से है।  प्रधान रूमसी सविता देवी रमोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन महेन्द्रपाल सिंह रावत,  बीरेन्द्र  रावत व विनोद रावत ने सयुंक्त रूप से किया।

इस मौके पर पूर्व  प्राचार्य पी एस जगवाण , पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष दलीप रावत,पूर्व  जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, क्षेपंस सतेन्द्र लाल , पूर्व  जिपस योगम्बर  नेगी , विधायक  प्रतिनिधि  मातबर  राणा , भाजपा अगस्तमुनि मण्डल अध्यक्ष  मनोज राणा , पृथ्वीपाल सिंह  रावत,  सुन्दर सिंह  राणा , वीरांगना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी , माधव सिंह  नेगी , अनिल जिरवाण,  जीतपाल  कुंवर, विजयपाल  सिंह  राणा ,बीना  देवी रावत,  सतीश प्रसाद  गोस्वामी , बख्तावर सिंह  नेगी , पवन रमोला,  मुकुल  मैठाणी,  देवेन्द्र  भण्डारी , नीरज मलासी , कुसुम भट्ट,  विजय सिंह  बुटोला , शंकर सिंह  नेगी , नरेन्द्र  कण्डारी सहित  विभिन्न गांवों के हजारो दर्शक मौजूद रहे।

 

 

Next Post

गौचर : राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

केएस असवाल  गौचर : जय मां कालिंका क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हो गया है। मैच का शुभारंभ थराली के विधायक भूपालराम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। गौचर के खेल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि थराली […]

You May Like