जोशीमठ महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस से पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

जोशीमठ : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस से पूर्व जोशीमठ महाविद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

सनातन धर्म और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सिख धर्म के नौंवें गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करके गुरु की विरासत को याद किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शहादत निःस्वार्थ त्याग और सर्वोच्च बलिदान का स्वर्णिम अध्याय है जिसने न केवल सनातन धर्म बल्कि सिक्खी के सम्मान को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि युवा भारत को गुरु तेग बहादुर और उनके साथ अपनी कुर्बानी देने वाले भाई सती दास और मती दास के इस बलिदान को याद रखना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रभा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा और डॉ. धीरेंद्र सिंह ने निभाई।

Next Post

गौचर : चक्रव्यूह में अभिमन्यु वध का मंचन देख छलक उठे दर्शकों के आंसू

केएस असवाल  गौचर : राजकीय मेला गौचर के तीसरे दिन उत्सव समूह श्रीनगर गढ़वाल द्वारा चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केंद्र बना 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में उत्सव समूह श्रीनगर द्वारा लोक नाट्य ‘चक्रव्यूह’ का गढ़वाली बोली में शानदार मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए […]

You May Like