पदोन्नति व स्थायीकरण की मांग को लेकर देवस्थानम बोर्ड कर्मचारी हड़ताल पर – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : पदोन्नति और स्थाईकरण की माँग
चारधाम देवस्थानम बोर्ड/ बीकेटीसी कर्मचारी एक दिनी कलम बंद हड़ताल पर गए

विभागीय पदोन्नति व नियमितीकरण की दो सूत्री माँग को लेकर चारधाम देवस्थानम प्रबंधन/बोर्ड बदरी केदार मंदिर समिति के कर्मचारी आज एक दिवसीय सांकेतिक कलम बंद हड़ताल पर हैं। जोशीमठ मुख्यालय में आज बोर्ड से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों कार्यालयों के कर्मचारीयों ने एकत्र होकर देवस्थानम बोर्ड के खिलाप नारेबाजी कर एक दिन की कलम बंद हड़ताल शुरु की। कर्मचारी विजेंद्र बिष्ट, अंजना भट्ट सोनी नैनवाल आदि का कहना है की देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद भी कर्मचारीयों के हित में अभी तक कुछ नही हुआ है,पदोंनति और नियमितिकरण को लेकर दशकों से अभी कुछ नही हुआ है। न पदोंनति हो रही और न ही कार्मिकों को स्थायीकरण का लाभ दिया जा रहा है। सरकार बोर्ड के कर्मचारीयों के प्रति संजीदा ही नही है,लिहाजा अब हमको मिल कर एक दिन के कलम बंद सांकेतिक हड़ताल/आंदोलन कर प्रबंधन को सजग करने के लिए हड़ताल का रुख करना पड़ रहा है।

Next Post

आईना : सरकार ने नहीं ली सुध तो इराणी के युवाओं ने खुद ही कंधों पर पहुंचा दी गांव में मोटरसाइकिल - संजय कुंवर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

निजमुला घाटी के दूरस्थ गांव ईरानी के ग्रामीणों की शासन प्रशासन ने नहीं सुनी तो गांव के युवाओं ने खुद ही कंधे पर मोटरसाइकिल को गांव तक पहुंचा दिया। गांव के युवाओं ने प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार को भी आईना दिखाने का काम किया है। गांव के इन […]

You May Like