जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले का विरोध : गौचर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, फूंका पुतला

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों ने गंवाई अपनी जान।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के पर्यटकों पर खौफनाक तरीके से हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ बुधवार को पालिका क्षेत्र गौचर में कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में कैंडिल मार्च रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर के रामलीला मैदान में पुतला फूंका।

इस अवसर पर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी कल्याण सिंह मनोज नेगी विशेष बिष्ट नरेन्द्र सिंह उमराव सिंह नेगी जीतसिंह बिष्ट एमएल राज एसएल टमटा शिव लाल भारती गौरव कपूर विनोद कनवासी मुन्नी बिष्ट रजनी लिंगवाल लीला रावत आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व दिन में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल के नेतृत्व में रामलीला मैदान में व्यापारियों द्वारा आतंकियों का पुतला दहन किया गया और उनके ख़िलाफ़ पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवादी मुर्दाबाद के नारे लगाये गये इस अवसर पर महावीर नेगी बाला जी भुपिन्दर बिष्ट किशु नेगी सूरज रावत नंदन सिंह चौधरी बिरेन्द्र सिंह नेगी विपुल रावत आदि लोग सम्मलित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : विश्व पुस्तक दिवस पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 

विश्व पुस्तक दिवस पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में जिला निर्वाचन विभाग एवं स्वीप टीम द्वारा शिक्षा से जागरुकता, जागरूकता से मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग […]

You May Like