ऊखीमठ : केदारनाथ धाम से विदा होकर मां चामुण्डा देवी रात्रि प्रवास को सीतापुर पहुंची!

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने केदारनाथ धाम तीर्थ स्थान करने के बाद विभिन्न तीर्थ स्थलों व सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण किया तथा नगर भ्रमण के तहत केदारपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा का मन्दिर समिति ,केदार सभा , तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पितकर मनौती मांगी। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा में असंख्य नर – नारी शामिल है तथा महिलाएं मांगलिक गीतों , विद्वान आचार्य वेद ऋचाओं , श्रद्धालु जयकारों व ढोल वादक स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे है। शनिवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी।

शुक्रवार ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ धाम मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ , केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 7 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से स्वर्गारोहिणी लिए रवाना हुई , भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहिणी के लिए रवाना होने पर अनेक देवी – देवता नर रूप मे अवतरित हुए तथा दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहिणी प्रस्थान होने की अनुमति दी । दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहिणी पहुंचने पर भगवती चामुण्डा की डोली सहित अनेक देवी- देवताओं के निशानों ने परम्परानुसार तीर्थ स्नान किया।

तीर्थ स्थान के बाद विद्वान आचार्यों ने पुनः गंगा , चामुण्डा देवी, भगवान केदारनाथ सहित समस्त देवी – देवताओं का पूजन कर आरती उतारी। तीर्थ स्नान के बाद दिवारा यात्रा ने विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण कर, भैरवनाथ, उदक कुण्ड, हंस कुण्ड, रेतस कुण्ड सहित अनके तीर्थो मे तीर्थ दर्शन करने के बाद नगर भ्रमण के तहत केदारपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा मन्दिर समिति ,केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व विभिन्न राज्यो के असंख्य भक्तो ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित विश्वकल्याण की कामना । शनिवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ से विदा होकर बेस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचट्टी ,गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी। रविवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण कर कालीमठ घाटी मे पर्दापण करेगी तथा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होगी तथा भगवती चामुण्डा के अपने भण्डार गृह में विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा।

इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, कमल सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी मन्दिर समिति के अधिकारी ,कर्मचारी, केदार सभा , व्यापार संघ के पदाधिकारी , नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन सहित देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

सेवा और समर्पण से ही संगठन की पहचान : विजय कप्रवाण 

सेवा और समर्पण से ही संगठन की : विजय कप्रवाण  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : भाजपा मंडल चोपता के अंतर्गत दुर्गाधार में मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक नेगी के मंच संचालन में सभी […]

You May Like