ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा सीतापुर से भावुक क्षणों से विदा होकर रामपुर पहुंची

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के जाल मल्ला व चौमासी गांवों के मध्य चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा केदारनाथ यात्रा के यात्रा पड़ाव सीतापुर से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंच गयी है।

देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भू-भाग भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ों श्रद्धालु देवरा यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। बुधवार को भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बडासू पहुंचेगी तथा आगामी 21 सितम्बर को केदार घाटी से विदा होकर कालीमठ घाटी मे पर्दापण करेंगी व 22 सितम्बर को अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी। भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होने पर प्रथम चरण की देवरा यात्रा का समापन होगा तथा अगले वर्ष शुभ लगनानुसार द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा का आगाज होगा । मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने सीतापुर मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये सम्पन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा सीतापुर से विदा हुई । भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के सीतापुर से विदा होने पर असंख्य भक्तो ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित को भावुक क्षणो के साथ विदा किया। भगवती चामुण्डा कि दिवारा ने सीतापुर व रामपुर के मध्य विभिन्न स्थानों का नगर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देर सांय दिवारा यात्रा के रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचने पर व्यापारियों , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , कलम सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी , धर्मानन्द भट्ट, कमलेश चौहान, प्रेम दत्त गोस्वामी, मुन्ना चौहान, रमेश गोस्वामी , दिनेश गोस्वामी , सतेन्द्र गोस्वामी, विजय चौहान, पंकज चौहान, अजय चौहान, प्रवीण चौहान सहित सीतापुर , रामपुर के व्यापारी , जनप्रतिनिधि , ग्रामीण व देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : रासी प्रधान सोनिया पंवार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रासी में नवनिर्वाचित प्रधान सोनिया पंवार के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सामाजिक संगठनों व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांव के मध्य विराजमान राकेश्वरी मन्दिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का […]

You May Like