कार दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

 

गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को सड़क तक लाया गया। यहां से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर नए बस अड्डे के समीप नारायणबगड़ विकासखंड के नलगांव निवासी नरेंद्र फरस्वाण पुत्र बख्तावर सिंह की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान नरेंद्र फरस्वाण कार से छिटक गया था। जिससे उसे सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया। दुर्घटना की सूचना के बाद स्थानीय निवासियों ने तत्काल राहत बचाव करते हुए घायल को सड़क तक लाया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घायल का जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि घायल कलेक्ट्रेट में चौकीदार पद पर कार्यरत है।

Next Post

आम आदमी पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला - पहाड़ रफ्तार

आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम हिसाब दो जवाब दो के तहत आप कार्यकत्र्ताओं ने गोेपेश्वर बस स्टेशन पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आप कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार से पांच साल का हिसाब जनता के समक्ष रखने की मांग की। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भवान सिंह चौहान […]

You May Like