पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने किया राज्य आंदोलनकारियों और कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वालोें को सम्मानित – केएस असवाल गौचर

Team PahadRaftar

पालिकाध्यक्ष गौचर ने किया राज्य आन्दोलनकारी व कोविड में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित

राज्य स्थापना दिवस पर नगरपालिका गौचर द्वारा राज्य आन्दोलनकारीयों सहित कोरोना महामारी संक्रमण काल के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने क्षेत्र के राज्य आन्दोलनकारी सुदर्शन भंडारी, प्रकाश शैली, पूरण सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, जीतेन्द्र चौधरी, वीरेंद्र सिंह लिंगवाल, शकुंतला कनवासी, पुष्पा देवी, शांति देवी एवं कोरोना कोविड – 19 वैश्विक महामारी संक्रमण काल के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेखा नेगी, गीता लिंगवाल, कमला देवी, अनीता नेगी, राखी देवी, अंजू बहुगुणा, सरिता कनवासी आशा कार्यकर्ती पवित्रा बिष्ट, सुनीता खत्री व ए.एन.एम.सावित्री बिष्ट को स्मृति चिन्ह व शाँल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, अधिशासी अधिकारी आर.यस.छाछर, जेई राजीव चौहान, सभासद अंजनी नेगी, ममता आर्य, सुरेन्द्र लाल, समाजसेविका कृष्णा रावत, रोशनी नेगी, पालिका कर्मचारी सुबोध रावत, रघुनाथ सिंह खत्री, नागेंद्र सिंह, भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Next Post

राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति […]

You May Like