पटवारी घोटाले पर गौचर नगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाए मुर्दाबाद के नारे – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के खिलाफ नगर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा कर किया विरोध प्रदर्शन।

8 जनवरी को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। चाहे वह विधानसभा भर्ती घोटाला हो, चाहे यूकेएसएसएससी भर्ती का मामला हो और अभी अभी पटवारी भर्ती का मामला हो। जब सरकार इनपर अंकुश नही लगा पा रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तराखण्ड में कानून नाम की कोई चीज नही दिख रही है। सरकार सीबीआई जांच की मांग नही कर रही, कहीं ना कहीं सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जब तब तक सरकार सीबीआई जांच नही करवा देती तब तक हम सडकों पर उतरने का काम करेंगे और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एमएल राज, लीला रावत, भजनी बिष्ट ,प्रदेश सचिव ताजबर कनवासी, प्रदेश यंगब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, मनोज नेगी, सन्तोष कोहली मदन लाल टमटा यंगब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव सुनील सन्दीप नेगी , शाह ,शिवलाल भारती,पूरण नेगी, तारा ,हरीश कुमार, महांबीर नेगी नागेन्द्र रावत, उमराव सिंह नेगी,गौरव कपूर, जय नेगी, अभिषेक भण्डारी, दिनेश बर्तवाल,ताजबर बिष्ट, मौजूद रहे।

Next Post

आक्रोश : गौचर अनुसूचित जाति एकता मंच ने आयुष को इंसाफ के लिए किया प्रदर्शन - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल गौचर अनुसूचित जाति एकता मंच के तत्वाधान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर आयुष को इन्साफ देने की मांग की गई।   जिस प्रकार से […]

You May Like