सरकार द्वारा राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को अटल आदर्श में समाहित के आदेश पर कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

सीमांत नगर जोशीमठ के एकमात्र राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को प्रदेश सरकार द्वारा बन्द कर अटल आदर्श इंटर कालेज में समाहित करने के आदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी उतरी सड़कों पर। आज जोशीमठ के नटराज चौक में जोशीमठ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के इस आदेश के खिलाप जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था की राजनैतिक द्वेष भाव से भरी भाजपा सरकार का पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर खुले राजीव अभिनव विद्यालयों को अटल आदर्श विद्यालय का नाम देकर मर्ज कराना गलत है।

ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ हरीश परमार ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस की सरकार के पूर्व के सभी विकास कार्यों और योजनाओं को अपने स्वार्थ के लिए बदल रही है। और अब विद्यालय तक पर अपनी औंछी राजनीति करने लगी है। हर हाल में राजीव अभिनव स्कूल को मर्ज करने के खिलाप बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Next Post

वन विभाग ही लगा रहा सुरम्य मखमली बुग्यालों की प्राकृतिक सुन्दरता पर दाग - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। कार्तिक स्वामी तीर्थ की तलहटी में बसे सुरम्य मखमली बुग्याल उसनतोली में वन विभाग अगस्तमुनि द्वारा जल संरक्षण के नाम पर अवैध खनन करने से स्थानीय जनता में विभाग के प्रति आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय जनता का आरोप है कि वन विभाग द्वारा जल संरक्षण के नाम पर […]

You May Like