प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लामबगड़ की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

लामबगड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम में एसएचजी की महिलाओं ने किया श्रमदान, ग्रामीणों ने स्वच्छता का लिया संकल्प

संजय कुंवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विकासखंड ज्योतिर्मठ के अलकनंदा घाटी में स्थित लामबगड़ ग्राम पंचायत में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामूहिक स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत लामबगड़ की ग्राम प्रधान मीना चौहान की अगुवाई में गांव की विभिन्न SHG स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी स्वावलंबी ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी सामूहिक भागीदारी निभाते हुए इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत आम जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया है।

दरअसल सेवा पखवाड़े के तहत अलकनंदा घाटी के इस खूबसूरत गांव लामबगड़ में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान लामबगड़ मीना चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर 2025 तक पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। जहां इस वर्ष की थीम ‘‘स्वच्छ स्वच्छोत्सव’’ रखी गई है। जिसका उद्देश्य स्वच्छता को शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के आम जनमानस की आदत और संस्कार का दैनिक हिस्सा बनाना है।

उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं के सामूहिक प्रयास और सहयोग से लामबगड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में विशेष सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ओर समूहों से जुड़े जागरूक महिलाओं को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। जिसमें ग्राम पंचायत लामबगड़ के उन्नत शील ग्रामीणों ने अपनी अपनी सहभागिता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने स्वच्छता को जनांदोलन बनाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत प्रधान लामबगड़ मीना चौहान कहा कि आज पूरे देश में पीएम मोदी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रधानमन्त्री मजबूत राष्ट्र के निर्माण एवं विकास के लिए समर्पित है, जो हम सभी के लिए अति गौरव का विषय है। देश आज पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन और लीडरशिप में चौमुखी विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर है हम सभी क्षेत्र वासियों की ओर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर भगवान श्री बदरी विशाल जी से प्रार्थना करते हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई दिशा, नई गति और नया गौरव प्रदान किया : पोस्ती

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : बदरी – केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन केवल एक राजनेता का नहीं, बल्कि एक साधक, एक कर्मयोगी और एक युगद्रष्टा का जीवन है। उनके जन्मदिवस पर जब देशभर से शुभकामनाएं आती हैं, तो यह केवल औपचारिक बधाई […]

You May Like