12 सूत्रीय मांग को लेकर प्रधान संगठन ने विकासखंड कार्यालय पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मांगों पर अमल न होने पर प्रदेश व जिला संगठन के आवाह्न पर बुधवार को प्रधान संगठन ने विकासखण्ड मुख्यालय के सभी कार्यालयों पर अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। विकासखण्ड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में तालाबंदी होने से विकासखण्ड स्तर से सम्पादित होने वाले कामकाज खासे प्रभावित होने लग गये हैं। सभी कार्यालयों में तालाबंदी के बाद प्रधान संगठन ने प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए बुद्धि- शुद्धि हवन भी किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधान संगठन के पदाधिकारी व विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान ठीक दस बजे विकासखण्ड मुख्यालय में एकत्रित हुए तथा सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अनिश्चित कालीन तालाबंदी के बाद प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि विकासखण्ड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में तालाबंदी करने से विकासखण्ड स्तर से संचालित होने वाले कामकाज प्रभावित तो हुए हैं मगर तालाबंदी करना प्रधान संगठन की मजबूरी है। क्योंकि सरकार को चेताने के लिए संगठन के पास अन्य कोई उपाय नहीं है। प्रधान फापज पुष्पा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार उठा पटक में व्यस्त है प्रधान संगठन की मांगों पर अमल करने का प्रदेश सरकार के पास कहा समय है। प्रधान पाली प्रेमलता देवी ने कहा कि जब तक 12 सूत्रीय मांगों पर अमल नही होता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। प्रधान नाला कमलेश्वरी देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को कमजोर करनी पर तुली है!

 

प्रधान खुमेरा अनीता देवी ने कहा कि पंचायतों प्रतिनिधियों द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय सरकार का पूर्ण सहयोग करने के बाद भी प्रदेश सरकार मौन बैठी है! प्रधान भीगी शान्ता रावत ने कहा कि आन्दोलन के नौवें दिन तक सरकार का प्रधान संगठन की मांगों पर अमल न करना चिन्ता का विषय है। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, सचिव विजयपाल नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, प्रधान रासी कुन्ती नेगी, बुरुवा सरोज भटट्, कविल्ठा अरविन्द राणा, ब्यूखी सुदर्शन राणा, बरंगाली महावीर सिंह नेगी, बणसू पिंकी देवी, परकण्डी संगीता देवी, पावजगपुडा अरविन्द रावत, राऊलैंक कमलेन्द्र नेगी, कुणजेणी दिलवर सिंह रावत, उषाडा कुवर सिंह बजवाल, डुगरसेमला प्रमिला देवी सारी मनोरमा देवी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।

Next Post

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रर्दशन कर सरकार का फूंका पुतला

महंगाई और हरिद्वार में आरटीपीसीआर टेस्ट घोटाले की जांच की मांग को लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ओर हरिद्वार में आरटीपीसीआर टेस्ट घोटाले की मांग करते हुए जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like