नीतीश घाटी : धौली गंगा में पर्यटक ले सकेंगे राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ

Team PahadRaftar

सुराहीथोटा : कयाकिंग और राफ्टिंग का ट्रायल संपन्न,अब नीति वैली की धौली गंगा में पर्यटक ले सकेंगे राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ

संजय कुंवर

सुराहीथोटा/ज्योर्तिमठ : चमोली जनपद की ज्योर्तिमठ प्रखंड की सीमांत नीति मलारी वैली में भी अब पर्यटक व्हाइट वाटर राफ्टिंग और कयाकिंग के रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे। दरअसल ज्योर्तिमठ से 26 किलोमीटर की दूरी पे बसे सीमांत गांव सुराहीथोटा से लाता गांव के बीच धौली नदी में लहरों के रोमांच एडवेंचर राफ्टिंग और कयाकिंग का आज एक सफल ट्रायल किया गया।

धौली गंगा के रेपिड में रंग -बिरंगी कयाकिंग और राफ्ट को हिलोरे खाते देख सीमांत नीति मलारी वैली के ग्रामीणों में बड़ी उत्सुकता नजर आई। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा नियमानुसार इस क्षेत्र में राफ्टिंग संचालन हेतु राफ्टिंग लाइसेंस देकर इस खूबसूरत वाइब्रेट नीति वैली में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं जो कि काबिले तारिफ है। ऐसे में अब आने वाले कुछ समय मै नीति वैली के युवाओं को इस राफ्टिंग एडवेंचर से नया रोजगार भी मिलेगा ओर पर्यटक राफ्टिंग के लिए धौली गंगा नदी की ओर आकृषित होंगे।

Next Post

गौचर : डीएम और एसपी ने किया गौचर मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने निर्देश दिए केएस असवाल  गौचर : आगामी 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के […]

You May Like