एनएचएम कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

एनएचएम कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर

ग्रेड वेतनमान व नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल व कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है

संविदा कर्मियों ने कहा कि एनएचएम हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ उत्तराखंड के एनएचएम कर्मचारियों को दिया जाए। एनएचएम में कार्यरत आउटसोर्सिंग से अनुबंधित कर्मचारियों को राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्ति दी जाए। बताया कि इन मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। मगर सरकार द्वारा अभी तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। लिहाजा अब कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बताया कि सात दिसंबर से नौ दिसंबर तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। 10 दिसंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर चले जाएंगे।

Next Post

देवाल वाण सड़क पर सात साल बाद भी नहीं हो पाया डामरीकरण - पहाड़ रफ्तार

लाटू देवता के प्रसिद्ध धाम देवाल को यातायात सुविधा से तो जोड़ दिया गया है। मगर यहां तक पहुंचने के लिए बनी देवाल वाण सड़क पर सात सालों से डामरीकरण नहीं हो पाया है। हालत यह है कि सड़क का आधा हिस्सा ऐसे लग रहा है कि इस पर डामर […]

You May Like