भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई बैठक – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : भारतीय जनता पार्टी जिला चमोली की बैठक भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला चमोली में नव नियुक्त पदाधिकारियों व जिले से प्रदेश की टीम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से पार्टी संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता गौरवान्वित है कि हमारा मजबूत वैचारिक अधिष्ठान है। हमारा दर्शन एकात्म मानववाद है, हमारी पंच निष्ठा है, जिसके कारण आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। और हमारा शौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़े है और हम इस पार्टी के कार्यकर्ता है। हमारी प्रदेश व केंद्र में हमारी सशक्त सरकार है। हमारे पास सशक्त नेतृत्व है और छोटे निकायों में हमारी पार्टी का कब्जा है। हमने धारा 370 हटा कर देश वर्षों से आतंक की मार झेल रहा। जम्मू कश्मीर को आतंकवाद मुक्त किया। हमने अंत्योदय की अवधारणा को जमीन पर लाया। हमने कभी हमारे कार्य बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुटने की अपील की। साथ ही आगामी 25दिसंबर 2022 को होने वाले कार्यक्रम अनुशासन दिवस देश के लोकप्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर अनुशासन दिवस व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम की चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। स्वागत बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा चमोली रघुवीर बिष्ट, कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक थराली श्रीमती मुन्नी देवी शाह, जिला सहप्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी व कुलदीप वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती भावना रावत, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्री गुड्डू लाल जी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, मनोज भंडारी, जगमोहन कठेत,नंदी राणा जी, मातवर रावत, नरेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री, ममता राणा, लक्ष्मी जोशी, ज्योति कैलखुरा, वीरेंद्र टम्टा, लक्ष्मण फरकिया,जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, प्रदेश मंत्री अनु. जनजाति मोर्चा बचनी देवी मर्तलिया,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा चमोली श्री हरक सिंह नेगी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती चंद्रकला तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री तारेन्द्र थपलियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रमुख दशोली श्री नंदन सिंह बिष्ट व भगत बिष्ट, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेंद्र सगोई व विकास खंड घाट पूर्व प्रमुख श्री करण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष करनप्रयाग श्रीमती दमयंती रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग हिमानी वैष्णव, अध्यक्ष नगर पंचायत पीपल कोटी श्री रमेश बंडवाल, प्रमुख विकास खंड देवाल दर्शन दानू, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण मैथानी, पूर्व जिला महामंत्री समीर मिश्रा ज़ी,व सभी ज्येठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता वर्तमान नव नियुक्त पदाधिकारी, सम्मनित सभी मंडल अध्यक्ष व पूर्व जिला पदाधिकारी सभी बैठक में मौजूद रहे।

Next Post

ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता प्रशिक्षण - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : विकासखंड अगस्त्यमुनि,तहसील व जनपद रुद्रप्रयाग, के अंतर्गत तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया न्याय पंचायत चोपता के मेला मंच में 11 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों […]

You May Like